Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने सोमवार रात और मंगलवार को हरहिरगंज व छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान हरिहरगंज में 40 वाहनों की जांच की गयी व 23 वाहन जब्त किये गये। इसी तरह छत्तरपुर में 68 वाहनों की जांच की गयी और इन वाहनों  चालकों से बतौर जुर्माना 87 हजार रुपये की वसूली की गयी। 

इस संबंध में डीटीओ श्री हुसैन ने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की अपील की।

विज्ञापन