बोधीबागी मैदान से किया 536.608 करोड़ की 334 योजनाओं का शिलान्यास
टीम एबीएन, हजारीबाग। इचाक प्रखंड के बोधीबागी मैदान में आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खुद सीएम हेमंत सोरेन ने शिरकत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 536.608 करोड़ रुपये से 334 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किये। बताते चलें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसको लेकर भी प्लान किये गये थे। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे। ग्रामीण कार्य विभाग में 113 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 306.366 करोड़ रुपये है। वहीं, इसी विभाग में 21 योजना का उद्घाटन किया गया, जिसकी राशि 98.826 करोड़ रुपये है। भवन प्रमंडल में 18 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। इसकी राशि 2.963 करोड़ रुपये है।
वहीं इसी विभाग में दो योजना का उद्घाटन किया गया, जिसकी राशि 0.544 करोड़ रुपये है। नगर निगम में 50 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 62.286 करोड़ रुपये, वहीं इसी विभाग में 78 योजना का उद्घाटन किया गया, जिसकी राशि 25.713 करोड़ रुपये है।
जिला परिषद में 28 योजनाओं की राशि 26.059 करोड़ रुपये, वहीं इसी विभाग में दो योजना का उद्घाटन किया गया, जिसकी राशि 47.332 करोड़ रुपये है। लघु सिंचाई में 14 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 12.001 करोड़ रुपये है। एनआरईपी में नौ योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 1.304 करोड़ रुपये की होगी।
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में 30 योजनाओं की राशि 68.247 करोड़ रुपये है। वहीं इसी विभाग में 8 योजना का उद्घाटन की राशि 19.907 करोड़ रुपये है। पथ निर्माण विभाग सात योजनाओं का शिलान्यास की राशि 56.572 करोड़ रुपये है, वहीं इसी विभाग में 7 योजना का उद्घाटन की राशि 37.113 करोड़ रुपये है।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया जा चुका है। हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासनिक दंडाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान उनके दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया।