Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेपीएससी ने आरक्षण छीना और उम्र सीमा में छूट नहीं मिला तो उग्र आंदोलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेपीएससी ने आरक्षण छीना और उम्र सीमा में छूट नहीं मिला तो उग्र आंदोलन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15/12/23 दिन सोमवार को जेपीएससी के अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय सर्कुलर रोड के समक्ष झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जुटा। 

मौके पर अभ्यर्थियों ने कहा कि जेपीएससी नियमावली का कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है, जिसमें खबर के अनुसार जेपीएससी पीटी परीक्षा में आरक्षित वर्ग में दावा करने वाले छात्रों को अनारक्षित वर्ग में मौका नहीं देने का खबर आ रहा है। 

साथ ही उम्र सीमा विज्ञापन वर्ष को माना गया है जबकि पिछली सातवीं जेपीएससी में उम्र सीमा 2017 थी, अगर जेपीएससी गजट और विज्ञापन नोटिफिकेशन में अधिकतम उम्र सीमा कट आफ डेट 2018 नहीं दिया गया तथा जेपीएससी के सभी स्तर के परीक्षा में आरक्षण नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। 

मौके पर जेपीएससी अभ्यार्थी मोहन कुमार, चंदन रजक, परशुराम मानकी, मुकेश कुम्हार, सरोज खसका, लक्की रामू राज, रूपेश, आरीफ अंसारी, दिनेश टुडू, महेश हांसदा, रविन्द्र  के अलावा अन्य सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,033