Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : घटना को अंजाम देने से पहले ही पांच हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : घटना को अंजाम देने से पहले ही पांच हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना अंतर्गत रिंग रोड स्थित जग्गू ढाबा में हथियार के साथ पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस पुलिस ने जब्त किया है। जिनके पास से हथियार मिला है उनमें लालू महतो और मो शाहिद शामिल है। 

रिंग रोड में होटल में बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गये लालू महतो और मो शाहिद होटल में ही हथियार लहरा रहे थे। इसकी सूचना हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को मिली। इसके बाद धुर्वा थाना, तुपुदाना थाना और पुंदाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में उक्त होटल की घेराबंदी की गयी। पुलिस ने पांचों लोगों को पकड़ा तो उनके पास से हथियार व कारतूस मिले। 

सभी से पुलिस धुर्वा थाना में पूछताछ कर रही है कि वे क्या करने वाले थे। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि उनमें से दो जमीन दलाली का काम करते है। वहीं पुलिस पूछताछ में तीन लोगों ने बताया कि वो ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,592