Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ललित पोद्दार का रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष बनना तय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ललित पोद्दार का रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष बनना तय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्विवार्षिक चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ ललित कुमार पोद्दार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने बताया कि सभी कागजों की जांच के बाद नामांकन पत्र वैध पाया गया। 

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने के कारण अब चुनाव नहीं होगा तथा 24 दिसंबर को होने वाले आमसभा में ललित कुमार पोद्दार को सर्वसम्मति से निर्विरोध रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। 

नामांकन पत्र लेने के समय चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, सह चुनाव पदाधिकारी पवन पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक नारसरिया,अजय खेतान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,554