टीम एबीएन, रांची। आयकर छापे और उनसे जुड़े परिसरों से सैकड़ों करोड़ रुपये नकद की बरामदगी पर कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू की पहली प्रतिक्रिया आयी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आये हैं।
श्री साहू ने कहा है कि मेरे साथ पहली ऐसी वारदात हुई है और मैं इससे बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा है कि छापेमारी में जो पैसा पकड़ा गया है वो हमारे कंपनी का है। पैसा शराब बिक्री के कलेक्शन का है और इससे कांग्रेस पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो पैसा पकड़ाया है वो काम का पैसा है।
कांग्रेस सांसद ने कहा है कि हमने कई जगह विकास का काम किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि छापेमारी में मिला पैसा काम का पैसा है। मेरे साथ कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम लोग 100 साल से कारोबार में हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में ही था, आप लोगों से बात करना चाहता था।
राजनीति के चलते बिजनेस में ध्यान नहीं दे पाता था। धीरज साहू ने आगे कहा, हमारा परिवार संयुक्त परिवार है। छापेमारी में मिला पैसा व्यापार का है। शराब बिक्री के कलेक्शन में जो पैसा मिला है वो वहीं पैसा है। इससे किसी दल या फिर कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। कैश से ही व्यापार चलता है।
अब इनकम टैक्स ने छापा मारा है तो मैं सारा हिसाब दूंगा। मैं सब जानकारी उपलब्ध कराऊंगा, इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सारे फर्म हमारे परिवार के नाम से हैं।
इनकम टैक्स खुद बतायेगा कि बरामद पैसा काला धन है या सफेद धन है। हमारा परिवार बहुत बड़ा है। वो जवाब देंगे। शराब का जहां-जहां बिजनेस होता है अधिकतर जगह कैश से काम चलता है। छापेमारी में मिला पूरा पैसा मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है।