Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला में हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत  हो गयी है। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के शाहीघाट पथ पर बदला नदी पूल के समीप अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल संख्या जेएच 08एच 1078 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस ने शव को लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक एक युवती को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर पेशरार प्रखंड के चपरोंग जा रहा था। दुर्घटना में युवती भी घायल हुए है जिसका इलाज अन्यत्र चल रहा है। युवक की पहचान चापरोंग गांव निवासी मनोरंजन बखला के रूप में हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,905