टीम एबीएन, रांची। पुरुश्री एक सामाजिक संस्था है। जो विगत 50 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्यरत है। इन 50 वर्षों में पुरुश्री की सबसे अहम सेवा दीपशिखा को समर्पित है।
यह हमारे लिए अत्यंत ही गौरवपूर्ण बात है कि हम पुरुश्री की स्वर्णिम जयंती मना रहे हैं। इस अवसर के उपलक्ष्य में पुरुश्री ने एक नृत्य नाटिका प्रेम नारायण का आयोजन किया है। इस नृत्य नाटिका का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कलाकार अटल सत्य कौशिक ने अपने 15 कलाकारों की टीम की मदद से किया है।
इसकी प्रस्तुति 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को संध्या 5:30 बजे से पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल रांची के ऑडिटोरियम में किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को अपने संस्कृति से अवगत कराना है। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में कलाकार अतुल सत्य अपनी कला प्रदर्शित कर लोगों को रिझायेंगे।