Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू
विज्ञापन
  • विधानसभा सत्र के दौरान होंगी पांच बैठकें

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही लगभग एक घंटे तक ही चल सकी। जिसके बाद कार्यवाही 18 दिसंबर तक के लिए स्थगति कर दी गयी। 

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन को बताया कि सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। जिसमें 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। राज्य विधेयकों के लिए दो दिन आवंटित किये गये हैं। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्यों से राज्य के लोगों के हित में सदन का सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष महतो ने वरिष्ठ भाजपा नेता अमर बाउरी को विपक्ष का नेता और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को सदन में विपक्ष का सचेतक नियुक्त किये जाने पर बधाई दी। साथ ही डुमरी उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचीं बेबी देवी को भी बधाई दी।

भाजपा विधायकों ने किया हंगामा

सत्र के शुरू होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों से भारी नकदी बरामदगी और उनकी गिरफ्तारी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। 

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि उन्होंने सत्र के दौरान धीरज साहू मामले पर भी हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांगा। हालांकि, सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर हंगामा कर रही है, जबकि आयकर विभाग ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक 
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक की थी। यह बैठक विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर की गयी। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के नेताओं से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,704