- सीएम हेमंत सोरेन बोले- बिचौलियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में खूंटीवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी।
उन्होंने 437 करोड़ 48 लाख रुपये की 76 योजनाओं का शिलान्यास एवं 406 करोड़ 20 लाख रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान 11,841 लाभुक के बीच 88 करोड़ 64 लाख रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया।
किसान क्रेडिट कार्ड से 4737 एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से 15 समेत अन्य योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देंगे। बिचौलियों पर कार्रवाई होगी। पूर्व में समस्याओं को दूर करने के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखायी गयी।