Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएसएससी की तारीख पे तारीख से नाराज छात्रों का विरोध प्रदर्शन

जेएसएससी की तारीख पे तारीख से नाराज छात्रों का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
  • आत्मदाह की कोशिश करनेवाला छात्र हिरासत में

टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ झारखंड के छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। बड़ी संख्या में छात्र शुक्रवार को रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। 

जेएसएससी की कार्यशैली से नाराज छात्रों ने जेएसएससी हाय-हाय के नारे लगाये। पूरे राज्य से बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान एक छात्र ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। आक्रोशित छात्रों का आरोप था कि जेएसएससी की नाकामी के कारण आठ साल बाद भी एक परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। 

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पिछले आठ वर्षों से आयोजित हो रही है, लेकिन बार-बार परीक्षा स्थगित कर नयी तारीखों की घोषणा कर दी जा रही है। अब नयी तारीख 21 व 28 जनवरी घोषित की गयी है। 

छात्रों की मानें, तो ये परीक्षा भी आयोजित नहीं हो सकेगी क्योंकि दूसरी परीक्षा के कारण इसे भी टालना पड़ेगा। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया गया। इसमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव समेत अन्य छात्र शामिल थे।

जेएसएससी की ओर से 11 दिसंबर को ये सूचना दी गयी थी कि 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 स्थगित कर दी गयी है। परीक्षा के ठीक पहले जेएसएससी ने ये सूचना जारी की थी। 

जेएसएससी ने इन तारीखों को परीक्षा के आयोजन में असमर्थता जाहिर की थी। जेएसएससी ने अगले आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित कर दी थी। आज 12 दिसंबर को जेएसएससी ने नयी तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 21 व 28 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,236