Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अयाज शाह के तीन दिवसीय उर्स का आगाज

अयाज शाह के तीन दिवसीय उर्स का आगाज
विज्ञापन
  • शालिनी गुप्ता ने चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। हजरत सूफी अयाजशाह वारसी रहमतुल्ला अलैहे का तीन दिवसीय 53वां सालाना उर्स शुरु हो गया। इस मुबारक मौके पर झुमरी तिलैया के अयाज नगर भदोडीह धूमधाम से ऐराकीन कमेटी हजरत गुलामे की बरिया सूफी अयाज शाह वारसी रहमतुल्ला अलैह के द्वारा मनाया जा रहा है। 

इस दौरान कुरानखानी, मिलादुन्नबी उलमाओं द्वारा तकरीर, चादरपोशी, लंगरखानी, महफिले समा आयोजित की जायेगी। वहीं गुरुवार को आजाद नगर से चादरपोशी कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल। 

शहर के विभिन्न चौक चौराहे का भ्रमण करते हुए अयाज नगर हजरत सूफी अयाज शाह वारसी के आस्ताना के पास पहुंचकर चादरपोशी की गयी। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंची और मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने मजार पर फतिया पढी और देश दुनिया के लिए दुआएं मांगी।

मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनवर उल हक, हाजी गुलाम जिलानी, वार्ड पार्षद शमीम आलम, चुन्नू मंसूरी, पप्पू खान वारसी, इनामुल हक टिंकू, अमीन वारसी, शाहिद खान, वारसी, गुड्डू, सरफु खान, फारुक खान, वारसी, सेराज खान, ग़ालिब खान, मिस्टर  वारसी, इबरार वारसी आदि लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,438