Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खान सुरक्षा सप्ताह पूरे उत्साह के साथ मनायें : राकेश मिश्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खान सुरक्षा सप्ताह पूरे उत्साह के साथ मनायें : राकेश मिश्रा
विज्ञापन
  • 61 वें खान सुरक्षा सप्ताह चाईबासा क्षेत्र के अंतर्गत आज किक आॅफ समारोह हिंडालको परिसर लोहरदगा में आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। 61वें खान सुरक्षा सप्ताह चाईबासा क्षेत्र के अंतर्गत आज किक आॅफ समारोह हिंडालको परिसर, लोहरदगा में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के अलावा टाटा स्टील, सेल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, यूसीआईएल एवं अन्य निजी खदान के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि खान सुरक्षा निदेशक, चाईबासा क्षेत्र राकेश आर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

श्री मिश्रा ने उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों को सफलतापूर्वक खान सुरक्षा सप्ताह मनाने की शुभकामनाएं दी एवं निरीक्षक दल को खान में पारदर्शिता के साथ सुरक्षा अवलोकन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं हिंडाल्को के उपाध्यक्ष खान प्रतीक कुमार ने निरीक्षण दल एवं माइंस से आए प्रतिनिधियों को सफलतापूर्वक पूरी तन्यमयता एवं उत्साह के साथ खान सुरक्षा सप्ताह मनाने की शुभेच्छा दी।

खान सुरक्षा सप्ताह के सचिव अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि खान में काम करने वाले कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना प्रमुख उद्देश्य है। 

खान सुरक्षा सप्ताह का झंडा दिखाकर निरीक्षक दल को निरीक्षण के लिए किया गया रवाना 

खान निदेशक राकेश मिश्रा, प्रतीक कुमार, अजय कुमार पांडे, और राजेश रंजन अंबष्ठा, प्रदीप भालेकर, दीपक प्रकाश एवं अन्य गणमान्य जनों के द्वारा संयुक्त रूप से खान सुरक्षा सप्ताह का झंडा दिखाकर निरीक्षक दल को निरीक्षण स्थल के लिए रवाना किया गया। 

इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, शंभू शरण वशिष्ठ, अखिलेश सिन्हा, गिरिराज चित्तौड़ा, प्रदीप कुमार, सत्यव्रत बेहेरा, अभय भारती, अंबर सिंह समेत खान प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,783