Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : धूप खिलने के बावजूद राज्य का पार आठ डिग्री से नीचे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : धूप खिलने के बावजूद राज्य का पार आठ डिग्री से नीचे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम पारा पहुंचने के कारण कनकनी बढ़ गयी है। ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रही है। मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड हुआ है। 

सुकून देने वाली बात यह है कि धूप खिलने की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अच्छा खासा गैप रह रहा है। अबतक अधिकतम तापमान का औसत 22 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है। इसकी वजह से धूप निकलने के बाद लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। 

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह के वक्त कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। लिहाजा, सुबह और देर शाम के बाद सावधानी बरतने की जरुरत है। थोड़ी भी लापरवाही होने से शरीर पर ठंड का असर पड़ सकता है। 

चिकित्सकों के मुताबिक इस मौसम में दिल की बीमारी और रक्तचाप वाले मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। ऐसे मौसम में रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ सकता है। इसलिए समय पर दवाई लेने और ठंड से बचने की सलाह दी गई है। 

देवघर, धनबाद, कोडरमा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में न्यूनतम पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जबकि रामगढ़ का पारा 8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। आने वाले दिनों में चतरा, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा में पारा 8 डिग्री तक जा सकता है। 

प्रमुख शहरों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रांची में 9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 9.5 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 9.4 डिग्री सेल्सियस और धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,794