Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महिलाओं ने जानी वोटर एप्प की बारीकियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिलाओं ने जानी वोटर एप्प की बारीकियां
विज्ञापन
  • भावी शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने सीखा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन की प्रक्रिया

टीम एबीएन, रांची। दिनांक- 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर 2023 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बेथेसद टीचर ट्रेनिंग बी ऐड कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल एवं गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल में किया गया। जहांछात्र छात्राओं ने लोकतंत्र में मतदान के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जाना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागदारी महत्वपूर्ण है समझा।

तीनों शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों की रुचि बनाये रखने के लिए क्विज एवं कहानी सुनाने (स्टोरी टेलिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी हासिल की। भावी शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े ही मनोरंजक अंदाज़ में चुनाव एवं मतदान संबंधी जानकारी को कहानी के माध्यम से अपने सहभागियों को सुनाया।

कार्यक्रम के अंत में कुछ विद्यार्थीयों को पुरुस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की वाईस प्रिंसिपल कविता वर्मा, बेथेसदा टीचर ट्रेनिंग बी ऐड कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर उत्तरा रॉय एवं गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल की टीचर रीता कुमारी ने विद्यार्थियों को अपने नागरिक अधिकार का सही से इस्तेमाल करने एवं मतदाता के रूप में अपने कर्त्तव्यों का पालन करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,404