जेएसएससी सीजीएल एग्जाम को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल का आयोग के अधिकारी से हुई वार्ता
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/12/2023 दिन बुधवार को को 2015 से परीक्षा का इंतजार कर रहे जेएसएससी सीजीएल छात्र प्रतिनिधिमंडल आयोग के उच्च स्तरीय अधिकारी से मुलाकात कर वार्ता की।
मौके पर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता के बाद उच्च अधिकारियों ने आश्वस्त कर दिया कि इस बार जेएसएससी सीजीएल विज्ञापन संख्या 10/2023 एवं 11/2023 झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 परीक्षा हेतु आयोग द्वारा 12/12/2023 को अधिकारिक सूचना के माध्यम से 21/01/23 और 28/01/23 को परीक्षा आयोजन करने का निर्णय लिया गया था।
21/01/23 को होने वाली परीक्षा जेपीएससी बैकलॉक और सीटेट परीक्षा भी होने के वजह से तिथि फेरबदल किया जायेगा तथा 28/01/23 को आयोजित परीक्षा यथावत तिथि में हर हाल में किया जायेगा।
मौके पर छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आयोग द्वारा किया गया वादा के अनुरूप परीक्षा आयोजन नहीं करने पर जेएसएससी कार्यालय का एतिहासिक घेराव किया जायेगा जिसमें सम्पूर्ण झारखंड के लाखों छात्र शामिल होंगे।
देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि लम्बे समय से इंतजार कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थी 11वीं जेपीएससी विज्ञापन की मांग को लेकर कल दिनांक 14/12/2023 को समय 11 बजे दिन से ट्विटर अभियान चलाया जायेगा, जिसका हैशटैग #11th_JPSC_JARI_KARO है। कल का डिजिटल आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने बनाने के लिए संपूर्ण राज्य के 24 जिला में तैयारी पूरा कर लिया गया है।