Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : ड्रोन से हो रहा नैनो यूरिया का छिड़काव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : ड्रोन से हो रहा नैनो यूरिया का छिड़काव
विज्ञापन

गुमला जिला के सिसई प्रखंड में उड़ा ड्रोन, किसानों के खेतों मे किया गया नैनो यूरिया का  छिड़काव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। भारतीय कृषि परिषद के अनुसंधान केंद्र, प्लांडु द्वारा दो दिवसीय ड्रोन द्वारा किसानों के खेत में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन कार्यक्रम गुमला के सिसई प्रखंड में समल एवं सेमरा गांव में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 

संस्था के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ  संतोष संभाजी माली और तकनीकी अधिकारी कृष्णा बाड़ा के साथ पसंद फाउंडेशन के कीर्तिमान नाथ उपस्थित थे। डॉ संतोष ने किसानों को कृषि में ड्रोन का उपयोग से अवगत कराते हुए इसका प्रदर्शन किया। 

किसान कृषि में विज्ञान और आधुनिक विधि से अवगत होकर काफी उत्साहित थे। दो दिवसीय कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से 20 किसानों के खेतों में नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

मौके पर ओलमुंडा पंचायत की मुखिया शांति लकड़ा भी उपस्थित थी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सराहा और किसानों को विज्ञान से जुड़ने एवं आधुनिक विधि को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और वैज्ञानिक को गांव में अपना कीमती वक्त देने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,394