टीम एबीएन, रांची। आगामी 21 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू जी नये साल के उपलक्ष में रांची आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में कुमार सानू जी अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
आयोजक झारखंड के अग्रिणी संस्था फास्ट कलाकार के डायरेक्टर परम शाह, सह डायरेक्टर अविनाश कुमार और रमीज बारी ने बताया कि रांची में कुमार सानू का पहला लाइव कॉन्सर्ट है, जिसमें तकरीबन 9,000 से 12,000 लोगों की शामिल होने का अनुमान है।
फास्ट कलाकार ने बताया कि तयारी जोर-शोर से चल रही है और इसमें सेक्युरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिसमें 300 बाउंसर, 300 सेक्युरिटी और 300 वॉलेंटियर्स दशकों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। विधि व्यवस्था संपूर्ण रूप से की गयी है।
प्रोग्राम में कुमार सानू जी के साथ फास्ट कलाकार के कलाकार भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। वेन्यू गेट 2 बजे से खुल जायेगा। 2 से 4:30 बजे तक संगीत, नृत्य इत्यादि का कार्यक्रम चलेगा। कुमार सानू जी 4:30 बजे मंच पर पहुंचेंगे और 7 बजे तक लगातार उनका प्रोग्राम चलेगा।
आयोजकों ने बताया के टिकट बहुत धड़ल्ले से बिक रही है और कुछ ही दिनों बाद टिकट की बिक्री बंद कर दी जायेगी। क्योंकि टिकट बिक्री का टारगेट पूरा हो जायेगा। फास्ट कलाकार के डायरेक्टर एवं सह डायरेक्टर ने बताया कि पुरे प्रोग्राम के दौरान खाने पिने स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है।
पार्किंग की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। बुजुर्गों के लिए पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। टिकट को चार केटेगरी में रखा गया है :-
600/- फर्स्ट गैलरी
1800/- सेकंड गैलरी
2400/ वीआइपी और
3600/- वीवीआईपी
टिकट के लिए रांची के 27 अलग-अलग जगहों पर काउंटर बनाया गया है। इसके साथ साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गयी है। आनलाइन टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है। आॅर्गेनाइजर ने बताया कि फास्ट कलाकार के बैनर तले रंग रागिनी ग्रुप का शुभारंभ कुमार सानू के हाथों किया जायेगा।
रंग रागिनी ग्रुप में कलाकारों को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल मंच दिया जायेगा। झारखंड में ऐसे मंचों की कमी के कारण कलाकारों की प्रतिभा धूमिल हो गयी है। फास्ट कलाकार ने बताया रंग रागिनी ग्रुप में कलाकारों के लिए नि:शुल्क मंच, प्रशिक्षण और कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।