एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल दौरे पर हैं। आज वो जामताड़ा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वो लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
जामताड़ा के नाला प्रखंड के नूतनडीह गांव में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी कर ली गयी है। डीसी और एसपी खुद कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं।
कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये हैं, जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी साथ ही उनसे आवेदन भी लिये जायेंगे।