Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीजल लेने के दौरान पेट्रोल पंप पर ही पिकअप में लगी आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीजल लेने के दौरान पेट्रोल पंप पर ही पिकअप में लगी आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव चौक के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के दौरान एक पिकअप वैन में आग लग गयी। आग लगने के बाद पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके, जिसके बाद तुरंत पुलिस और पेट्रोल पंप कर्मियों ने पिकअप वैन को धकेल कर पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर कर दिया। 

दरअसल, संदीप पांडेय नाम का एक व्यक्ति पिकअप वैन में डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप गया था, डीजल लेने के दौरान ही उसमें आग लग गयी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

मेदिनीनगर टाउन थाना के टीओपी 1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पर काबू पा लिया गया। आग बेकाबू होता देख ड्राइवर पिकअप वैन को छोड़कर भाग गया था। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,043