टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को टाटीसिलवे ग्राउंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नारी सकती सेना के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजना में डालसा के प्रतिनिधि ने बताया कि हमलोग सभी लोग को कानूनी सहायता देने और मध्यस्था करने का कार्य करती हैं।
गरीब लोग के लिए वकील देना, जेल में कानूनी सहायता देने का काम करती हैं। वैसे बच्चे जिनके पीता नहीं हैं उनको स्कॉलरशिप देने का काम करती हैं जिसमे बच्चे को 4000 रुपया प्रति बच्चा दिया जाता हैं। डायन प्रथा के विरुद्ध जागरुकता आभियान चलाती हैं।
डालसा से स्वीकृति वर्मा ने बताया की डालसा संपति संबंधी, चैक संबंधी, परिवारिक विवाद संबंधी, वैसा सभी वाद जो की मध्यस्था से सुलझाया जा सकता हैं वैसे सभी विवाद को समाप्त करने में मददत करती हैं। नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने बताया की संस्था परिवारिक विवाद को समाप्त करने के संदर्भ में भी कार्य करती हैं।
राजेश प्रसाद ने बताया कि संस्था रोजगार देने का कार्य करती हैं। इस शिविर में डालसा से स्वीकृति वर्मा, अनुष्का जैस्मिता टोप्पो, युधिष्ठिर महतो, लता कुमारी, तारा मिंज, शिला देवी, राजा जी और नारी शक्ति सेना सुचिता तिवारी, प्रकाश रंजन, राजेश प्रसाद, लक्ष्मी बहन, आरती देवी, धनजय वर्मा, किरण पाहन पूर्व मुखिया, सुलोचना देवी पूर्व पंचायत समिति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।