Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में जिले के 322 विद्यार्थी सफल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में जिले के 322 विद्यार्थी सफल
विज्ञापन

सक्सेस स्टोरी

  • मध्य विद्यालय तुकबेरा की चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम 
  • मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना, 2023 में पलामू जिले के 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। इसमें 169 छात्राएं एवं 153 छात्र शामिल हैं 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। झारखंड सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को लेकर झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा 13 अगस्त 2023 को परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमें पलामू जिले के 20 प्रखंड के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 

झारखंड राज्य के सभी जिलों से 2855 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें 1386 छात्राएं एवं 1469 छात्र शामिल हैं। इसी के अंतर्गत पलामू जिले में 322 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर जिला का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

झारखंड अधिविध परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित परीक्षा में नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुकबेरा टोला के 4 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। 

सफल विद्यार्थियों में दीपिका कुमारी, विकास कुमार, सनी कुमार एवं अनुष्का सोनम शामिल हैं। इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक बृंदा प्रसाद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 2022-23 सत्र के लिए यह परीक्षा 13 अगस्त 2023 को आयोजित हुआ था। 

परीक्षा में शामिल विद्यालय के सभी 4 विद्यार्थी सफल घोषित किये गये हैं। प्रधानाध्यापक ने सफल अभ्यर्थियों को कॉपी एवं कलम देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्णता हासिल कर स्कूल का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

विद्यालय के शिक्षक रविंद्र नाथ ठाकुर ने सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर अपने रुचि के अनुरूप पढ़ाई करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने समय प्रबंधन कर पढ़ाई करने की भी सलाह विद्यार्थियों को दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,571