Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 33 दिन में 250 साइबर अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 33 दिन में 250 साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

झारखंड पुलिस का साइबर अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 33 दिन में 250 गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ पिछले एक महीने में बड़ी सफलता पायी है। पुलिस ने प्रतिबिंब नामक मोबाइल ऐप के जरिये साइबर अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। पुलिस ने पिछले 33 दिन के अंदर राज्य के विभिन्न इलाकों से 250 साइबर अपराधियों को दबोचा है। 

यह ऐप साइबर क्राइम में इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल फोन की न सिर्फ शिनाख्त करते हैं, बल्कि अपराधियों रियल टाइम लोकेशन देता है और इसकी मदद से पुलिस साइबर क्रिमिनल्स के ठिकानों पर धावा बोल देती है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐप लॉन्च होने के 33 दिन के भीतर पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स के अड्डों पर 20 से ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं।

गिरफ्तार किए गए 250 क्रिमिनल्स के पास से पुलिस ने 600 से ज्यादा मोबाइल फोन और करीब एक हजार सिमकार्ड बरामद हो किए हैं। इसके अलावा साइबर अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 60 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। 

सबसे अधिक 103 साइबर अपराधी देवघर जिले से गिरफ्तार हुए हैं। जामताड़ा से 51, गिरिडीह से 47, हजारीबाग से 23 अपराधी मौके पर पकड़े गये हैं। इनके अलावा धनबाद, पाकुड, कोडरमा, रांची सहित अन्य जिलों से भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

शनिवार और रविवार को पुलिस ने जामताड़ा से 12, हजारीबाग से चार और गिरिडीह से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड सीआईडी ने पिछले महीने सात नवंबर को प्रतिबिंब ऐप लॉन्च किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली संस्था आई 4 सी की पहल पर झारखंड सीआईडी ने प्रतिबिंब के इस्तेमाल की अनुमति दूसरे राज्यों को भी दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,530