Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बूथ और यूथ पर रहेगा भाजपा का फोकस : कर्मवीर सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बूथ और यूथ पर रहेगा भाजपा का फोकस : कर्मवीर सिंह
विज्ञापन

बैठक में बोले भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह- बूथ और यूथ पर करें फोकस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए तत्पर विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। 

पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता की आशा और अपेक्षाओं को पूर्ण कराने के महत्वपूर्ण पार्ट हैं। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी है। कहा कि हमें मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभानी है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी और सर्व ग्राह्य भाजपा ही मूल मंत्र है। उन्होंने आगामी लोकसभा में झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार के लिए राज्य की युवा शक्ति को नव मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। 

कहा बूथ और यूथ पर फोकस करें। बैठक को प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सरोज सिंह और संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,390