Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : शिक्षाविद अधिवक्ता सज्जन खेतान का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : शिक्षाविद अधिवक्ता सज्जन खेतान का निधन
विज्ञापन

शिक्षा जगत में शोकी की लहर, शोक संवेदनाओं का तांता

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के पानी टंकी रोड निवासी 62 वर्षीय सज्जन खेतान का निधन रविवार को हो गया। स्व। खेतान कॉमर्स के शिक्षक के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम दिया। उनके सैकड़ों छात्र उनके निधन का समाचार सुन कर संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। 

सज्जन खेतान शिक्षक के साथ-साथ अधिवक्ता के आलावा कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े रहे। श्याम प्रेमी के रूप में वे विख्यात हुए। इधर, विभिन्न समाजिक, स्वयंसेवी संगठन, राजनितिक दल के साथ-साथ उनके शुभ चिंतक गहरा दुख व्यक्त किये हैं।

उनके भाई संजीव खेतान ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे पानी टंकी रोड स्थित उनके निवास स्थल से अंतिम यात्रा मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। इधर, उनके छात्र सह बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिये दुख व्यक्त किया है। 

वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर पर्षद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम, शिक्षक रामअवतार केसरी, डॉ दीपक सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, विशाल भदानी, पंजाबी समाज के यशपाल सिंह गोल्डन, श्री राम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव अरविंद चौधरी, बबलू सिंह, लखन सिंह, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, रत्न संघई, गोपाल सराफ, श्याम मित्र मंडल के गिरधारी सोमानी, श्याम शरण में आजा रे के रवि दाहिमा, संजय अग्रवाल, मनोज लड्ढा, संतोष लड्ढा, संजू पिलानिया, संदीप हिसारिया के आलावा अजित आजाद, संजू शर्मा, अमन कपसीमे, देवनारायण मोदी, निर्वतमान पार्षद विशाल सिंह, राकेश शर्मा, विनीत वर्णवाल आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम सबने एक सच्चा समाज सेवी शिक्षाविद को खो दिया और निकट भविष्य में भरपाई भी संभव नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,651