टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बीआइटी में आयोजित पीके मिश्रा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड रेंजर्स की टीम चैंपियन रही। रेड रेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रेड रेंजर्स ने 10 ओवर में 90 रन बनाये। माया ने 16 और सेजल ने 11 रन बनाये।
जवाब में ब्लू ब्लेजर्स की टीम 49 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। मिनी ने 2 विकेट लिये। रेड रेंजर्स ने 51 रन से जीत दर्ज की। माया को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। मौके पर बीआईटी के सभी संकाय और कर्मचारी उपस्थित थे।