Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : तेज रफ्तार ने ले ली दो की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : तेज रफ्तार ने ले ली दो की जान
विज्ञापन

कुडू में एक बार फिर दिखा अनियंत्रित तेज रफ्तार का कहर

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो गंभीर

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पहली घटना कुडू कैरो मुख्य पथ कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोबा बर टोली के समीप की है जहां शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी बिश्वजीत कुमार सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडू भेजा। जहां चिकित्सक ने एक और को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर रिम्स रांची रेफर कर दिया। 

मृतकों की पहचान लोहरदगा के कैरो थाना अंतर्गत नगजुवा चरिमा निवासी बजरंग गोप (22) पिता किशुन गोप, रूपेश यादव (20) पिता महावीर गोप के रूप में हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों कैटरर का का करते थे और अपनी होंडा एसपी बाइक से गढ़वा जा रहे थे। वहीं घायल की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के कोसिमरी रोनिया टोली निवासी निवारण उरांव 18 वर्ष पिता धनु भगत के रूप में हुई है। 

निवारण अपनी पैशन बाइक से टाटी की ओर से अपने घर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना कुडू रांची मुख्य पथ एनएच 75 थाना क्षेत्र के कोकर के समीप की है, जहां एक कार की चपेट में आने से फुलसुरी कोठीटोला निवासी संजय मुंडा नामक एक युवक का पैर टूट गया जिसे रिम्स रेफर किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,156