Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : सड़क हादसे में दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

खूंटी के रनिया में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले के रनिया थाना अंतर्गत रनिया मारचा मुख्य पथ पर बिसरामपुर के पास ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौत हो गयी। बाइक सवार नमजन टोपनो (30 वर्ष) तोरपा थाना क्षेत्र के गिरूम गांव का रहने वाला था, वहीं अनिल केरकेट्टा बुदु गांव का रहने वाला था। 

अनिल केरकेटट्टा की मौत घटनास्थल पर ही हुई, वहीं नमजान टोपनो को मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। ट्रक राउरकेला से रांची की ओर जा रहा था। बाइक सवार तुरिगरा से लोहागढ़ की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि अत्यधिक बारिश होने की वजह से हादसा हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,018