Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रक्षा मंत्री को मिला तमिलनाडू में हुए नुकसान के आकलन का जिम्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रक्षा मंत्री को मिला तमिलनाडू में हुए नुकसान के आकलन का जिम्मा
विज्ञापन

तमिलनाडु : रक्षा मंत्री राजनाथ चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करेंगे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर अभूतपूर्व बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुंचेंगे। तमिलनाडु में मिचौंग तूफान से सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को व्यापक नुकसान हुआ है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री राजनाथ दोपहर में एक घंटे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद उनका नुकसान और सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलने का कार्यक्रम है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राहत कार्यों के लिए केंद्र से अंतरिम राहत की मांग करते हुए एक याचिका सौंपने की उम्मीद है। 

उल्लेखनीय है कि श्री स्टालिन ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 5,060 करोड़ रुपये की तत्काल अंतरिम राहत जारी करने की मांग की थी और उनसे नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम नियुक्त करने का भी आग्रह किया गया था।

विज्ञापन