Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि के नवनियुक्त कुलसचिव को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि के नवनियुक्त कुलसचिव को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड अ. सहायक प्राध्यापक संघ ने बुधवार को राजधानी के विवि मुख्यालय अवस्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव को पौधा देकर सम्मानित किया।उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने आशा एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त कुलसचिव विवि एवं विवि के संस्थानों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने एवं विवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम योगदान देंगे तथा साथ ही संबंधित समस्याओं का ससमय समाधान, निष्पादन एवं उचित निराकरण करेंगे।

वहीं इस अवसर पर अ. सहायक प्रधायपकों के बुनियादी समस्याओं की वस्तुस्थिति से संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कुलसचिव को अवगत कराते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार कर मानवीय दृष्टिकोण रख समस्याओं का निष्पादन की बात कही। 

नवनियुक्त कुलसचिव को बधाई देनेवालों अ. सहायक प्राध्यापक संघ के प्रो. अरविंद प्रसाद, डॉ. धीरज सिंह, प्रो. अमित, प्रो. विकास, प्रो आलोक उत्पल आचार्य, डॉ. अभिषेक आदि प्रमुख थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,337