Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार की नीति और नियत में खोट : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार की नीति और नियत में खोट : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
  • इसी के कारण झारखंड से हो रहा है पलायन : दीपक प्रकाश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के शून्यकाल में झारखंड़ से हो रहे पलायन के मामले को उठाया। 

श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ राज्य लोहा, तांबा, सोना, अभ्रक, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई अन्य खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के कारण कई उद्योग वहां लग सकता है, लेकिन राज्य सरकार की नीति के कारण इसमें बाधाएं है।

प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी अहर्ता को पूरा करने के बावजूद राज्य सरकार की गलत नियति के कारण झारखंड के माइंस आज बन्द है। केंद्र सरकार के द्वारा खदानों का लीज में आवंटन किया जा रहा है, परंतु राज्य सरकार की गलत नीति और नियति के कारण उद्योगपतियों के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। 

उद्योग लगने से रोजगार सृजित होती है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के नीति और नियति में खोट के कारण आज वहां से उद्योग और उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। उद्योग नहीं लग पाने के कारण झारखंड़ के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है साथ ही आपराधिक संगठनों में शामिल हो रहे है।

श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ के माइंस नहीं खुलने के कारण के पीछे सरकार की संरक्षण में एक संगठित अपराधियों और दलालों का गिरोह काम कर रहा है। इन अपराधियों और दलालों के माध्यम से अवैध खनन हो रहा है। 

राज्य एवं केंद्र सरकार के राजस्व में कमी हो रही है। प्रकाश के बोलने के दौरान टोका टोकी की गयी उसी बीच उन्होंने कहा कि मैं कोयला, भूमि, शराब घोटाले की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से सदन को अवगत करा रहा हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,145