Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआइटी लालपुर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी लालपुर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्र

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन का विषय है-  अंतराष्ट्रीय मशीन बुद्धिमत्ता के साथ प्रयोग। 

इस पूरे आयोजन को संचालित करने के लिए एक टीम बनायी गयी है, जिसका अध्यक्ष डॉ वंदना भट्टाचार्य को बनाया गया है। साथ ही संयोजक के रूप में डॉ पार्थ सारथी विष्णु, सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद और डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती को बनाया गया है। 

कार्यक्रम के विषय मे बताते हुए डॉ विष्णु ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम 7 और 8 दिसंबर से शुरुआत की जायेगी। जिसमें इन विषयों के विशेषज्ञ अपने ज्ञान को विभिन्न सत्र के निर्धारित समय पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्र  शामिल होने जा रहे हैं। 

इसके लिए आनलाइन और आफ लाइन उपस्थित प्राप्त होनी है। इस प्रकार के आयोजन के होने से विश्व भर के एकेडमिक और औद्योगिक पेशेवर को एक मंच मिलेगा। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशीन लिविंग और डीप लर्निंग के जानकार जानकारी साझा करेंगे। अंतिम सत्र में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,158