Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : बस से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गुमला : बस से गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान के पास से घाघरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से एक बड़े बैग में भरकर गांजा ले जा रहे व्यक्ति के साथ गांजा को बरामद किया है। 

बताया जा रहा है कि राउरकेला से सासाराम जाने वाली बस को शाम को करीब 4 पुलिस ने घाघरा हाई स्कूल मैदान के पास घेराबंदी करके रोका। जिसके बाद बस में घुसकर एक बड़े बैग में गांजा बरामद किया और बैग ले जाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। 

जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक पुलिस आरोपी और बैग को लेकर थाना चली गयी। जानकारी के अनुसार घाघरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्री बस में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,715