Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जब तक मैं हूं आदिवासी समाज को कुछ नहीं होगा : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जब तक मैं हूं आदिवासी समाज को कुछ नहीं होगा : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए 

...और क्या बोले सीएम  

आदिवासियों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए तत्पर है हमारी सरकार 

आदिवासियों के लिए विशेष स्थान होना चाहिए 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/ रांची। आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल, पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था का प्रयास जल्द किया जायेगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जायेगी। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में छात्रों के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। यहां के लोग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कैसे सशक्त हों, इसके लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस राज्य को हम सभी लोग मिलकर जुलकर विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ायेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मैं हूं, आदिवासी समाज का कुछ भी अहित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। यहां के धार्मिक स्थल जाहेर थान की घेराबंदी का कार्य होगा। इस देश में आदिवासियों का विशेष स्थान होना चाहिए। 

मौके पर मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जिला परिषद सदस्य हेंगा मुनि मुर्मू समेत कई अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,709