Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चर्च ईश्वर का पवित्र मंदिर है : आर्च बिशप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चर्च ईश्वर का पवित्र मंदिर है :  आर्च बिशप
विज्ञापन
  • लोहरदगा संत उर्सुला हॉस्पिटल परिसर में बने नये चर्च का भव्य आशीष कार्यक्रम देश के कोने-कोने से रोमन कैथोलिक चर्च के धर्मगुरु और धर्म बहनें पहुंची
  • संगीतमय उत्सव के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टीम एबीएन, लोहरदगा। गिरजा घर ईश्वर का मंदिर और पवित्र स्थान है। मंदिर में ईश्वर निवास करते हैं। ऐसे तो ईश्वर सभी स्थान पर रहते है। मंदिर में विशेष रूप से वह रहते है। इसलिए मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की जरूरत है। उक्त बातें रोमन कैथोलिक (आरसी) चर्च के रांची धर्म प्रांत के आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो ने कही। 

वह प्रभु के आगमन के पहले दिन रविवार को लोहरदगा संत उर्सुला हॉस्पिटल, लोहरदगा परिसर में बने नवनिर्मित गिरजाघर के आशीष कार्यक्रम में मिस्सा बलिदान के दौरान अपने संदेश में कहीं। बिशप ने कहा कि हमारा शरीर भी ईश्वर का अंश है इसलिए शरीर को शुद्ध और पवित्र रखना चाहिए मानवीय कमजोरी के बावजूद हम सभी को पवित्र रहना है। 

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित प्रभु के इस मंदिर से सबों का हिट होगा सबों के कल्याण की कामनाएं और प्रार्थनाएं की जायेगी। प्रेम और व्यवहार के साथ अपने वचनों से हमें प्रभु के आगमन का स्वागत के लिए तैयार करना होगा इसे ही प्रभु का वरदान हम सभी को प्राप्त होगा।

इस विशेष अवसर पर आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो ने कहा कि सिस्टर अलेक्स टोप्पो ने धर्म समाजी जीवन का स्वर्णिम इतिहास रचा है। उनके इस जुबली समारोह में हम सभी उनकी सेवा को सम्मानित कर रहे हैं। यह सम्मान से सि अलेक्स के साथ हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने को सम्मानित पा रहे हैं। वह ईश्वर 50 वर्ष का समर्पित जीवन जो बिताई हैं।उन्हें ईश्वर द्वारा ही चुना गया है। यह ईशवर का वरदान है। नर्स के रूप में सेवा दी इंसानियत के लिए।

इसके पूर्व आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो की अगुवाई में 25 धर्मगुरुओं ने फ़ा मारियानुश कुजूर, फ़ा शिपरियन एक़्क़, फ़ा सिप्रियन कुजूर,फ़ा सिप्रियन टोप्पो, फ़ा सिप्रियन कुल्लू, फ़ा. बीरेंद्र खलखो, फ़ा रंजीत लकड़ा, फ़ा अजय सोरेन, फ़ा एंथोनी ब्रुनो खलखो, फ़ा विंसेंट मिंज, फ़ा एलेक्स तिर्की
फ़ा जार्ज टोप्पो, इग्नास खलखो फ़ा लुक्स, फ़ा धर्मशील कुजूर ने अनुष्ठान और धर्म विधि संपन्न कराया। 

मौके पर संत उर्सुला हॉस्पिटल की सुपरिटेंडेंट सि डॉ आइलीन कुजूर और एएनएम स्कूल प्रिंसिपल सि दयावती मिंज ने सि अलेक्स के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर भारत के विभिन्न कोणों से मसीही विश्वासी धर्मगुरु, संत उर्सुला, संत अन्ना, चार्ल्स ब्रोमीनो, संत कार्मेल की धर्म बहानें बड़ी संख्या में मौजूद थी। मौके पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सि डॉ पुष्पा, डॉ आइलीन, डॉ शीला, सि मरसी, सि दया, सि सेरोफिना, आशा मिंज, नीति, डॉ वंदना, डॉ रानी, ओडील, डॉ जेस्सी, डॉ उर्सुला, बलांच, प्रोविंशियल सि जयंती केरकेट्टा, बेला, रंजीत, सि अलेक्स का परिवार के लोग विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर आशीष, मिस्सा पूजा, सिस्टर की जीवनी पढ़ी गयी और धन्यवाद का मिस्सा पूजा की गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,134