- बीजेपी की जीत पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोगों ने मोदी की गारंटी पर जताया विश्वास
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खरसावां। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है।
लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है और लोग समझ चुके हैं कांग्रेस झूठे वादे करती है। कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं। जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।