Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा : इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चिपकाया पोस्टर, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चिपकाया पोस्टर, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
चतरा। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर इटखोरी पुलिस द्वारा इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी कराने के लिए नक्सलियों के खिलाफ गांव-गांव में पुलिस पोस्टर चिपका रही है। पुलिस ने सहयोग करने की अपील करते हुए पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर इटखोरी-चतरा पथ में स्थित नर्सरी, वाहन पड़ाव, बैंक, साप्ताहिक हाट तथा पेट्रोल पंप, गोलकाबर चौक तथा बैंक आफ इंडिया की शहरजाम शाखा में बैनर व पोस्टर चिपकाते हुए अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टर के माध्यम से इनामी नक्सली के बारे में क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है। उन्हें पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जहां इनामी नक्सली के पकड़े जाने पर सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरीके से गुप्त रखा जायेगा। साथ ही इनाम राशि बताने वाले को दी जाएगी। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि उग्रवाद तथा साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों का सहयोग बहुत आवश्यक होता है। समाज में नक्सलवाद के कारण रुके विकास को बढ़ाना तभी संभव है। जब हमारे क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरीके से खत्म होगा और इसे खत्म करने में पुलिस प्रशासन को लोगों का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन