Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा में फिर एक और आईईडी बम बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चाईबासा में फिर एक और आईईडी बम बरामद
विज्ञापन
  • पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस को मिली कामयाबी, एक आईईडी बम बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आठ केजी का एक आईईडी बम शनिवार को बरामद किया गया है। 

बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है।

विज्ञापन