Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... थीम के साथ मना 35वां विश्व एड्स दिवस

याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... थीम के साथ मना 35वां विश्व एड्स दिवस
विज्ञापन
  • एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्यों के लिए अस्पताल कर्मी हुए सम्मानित
  • विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी
  • एचआईवी मरीजों को हिंडाल्को ने कंबल वितरित किया

टीम एबीएन, लोहरदगा। शुक्रवार को लोहरदगा जिले में याद रखें और प्रतिबद्ध रहे- थीम के साथ 35 वां विश्व एड्स दिवस मनाया गया। मौके पर रैली संगोष्ठी और विविध से जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों श्रमिकों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आमजनों के बीच किया गया। जिले भर में एड्स से बचाव और लड़ने के लिए यह दिन एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए  लोगों को एक साथ लाता है।

लोहरदगा सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी आईसीटीसी लोहरदगा के सौजन्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें गिरवर शिशु सदन स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी, शिक्षक सहित सदर अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी और सेवा मंडल के सदस्य शामिल हुए। मुख्य रूप से नोडल आफिसर डीपीएम, आईडीएसपी से प्रशांत चौहान, आईसीटीसी से अर्चना प्रसाद, मो आबिद, बिंदेश्वर भगत, नीलेश, लालजी, अनुराग, किरण आदर्श, सीता आदि शामिल हुए।

रैली में एड्स जागरूकता संबंधी नारे लगाये गये। रैली सदर अस्पताल परिसर से सोमवार बाजार, न्यू रोड, छोटी मस्जिद लेन, बगडू रोड होते हुए पावरगंज चौक जाकर पुनः सदर अस्पताल परिसर पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हो गया। डीपीएम यूनिट की सभागार में सेंसेटिगेशन कार्यक्रम का आयोजन कर एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्य के लिए ओटी, प्रयोगशाला, लेबर रूम के दलों को सम्मानित किया गया। 

हिंडाल्को के सौजन्य से एचआईवी रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डीपीएम डा आरपी साहू, प्रशांत चौहान, अर्चना प्रसाद, बिंदेश्वर भगत ने संयुक्त रूप से की। इसमें हिंडाल्को के सीएसआर हेड  नीरज सिंह, भास्कर गुप्ता सहित डब्लूएचओ शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने कहा कि एड्स के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। हर साल एक दिसंबर को दुनियाभर में एड्स दिवस- 2023 मनाया जाता है। एड्स के बारे में वैसे तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी होता है। 

सदर अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ अशोक ओडेया ने कहा कि हर साल विश्व एड्स दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 35वें विश्व एड्स दिवस की थीम याद रखें और प्रतिबद्ध रहें... है। इस साल एड्स और एचआईवी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

काउंसलर अर्चना प्रसाद ने कहा कि  पिछले कई सालों से दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनियाभर से इसे जड़ से खत्म करना है। साथ ही, सरकार को इस बीमारी के लिए दवाइयों और मौतों की संख्या को कम करना है। ताकि सरकार इस बीमारी को लेकर सजग रहें और उपचार के तरीकों का हल निकालें। 

लोहरदगा जिले में 87 मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि मरीजों की संख्या 100 से अधिक है। इनमें से कुछ मरीज जिले के बाहर रह रहे हैं। एचआईवी रोगियों के प्रति अच्छे कार्य के लिए ओटी, प्रयोगशाला, लेबर रूम के दलों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हॉस्पिटल के सभी कर्मियों को सेंसेटिगेशन किया गया। 

आईसीटीसी नोडल अधिकारी डा डीएन सिंह, डीएस डॉ अशोक ओड़या के ने एचआईवी एड्स पर विस्तृत जानकारी दी। आईसीटीसी काउंसलर अर्चना प्रसाद ने एचआईवी से संबंधित लोहरदगा जिला का डाटा और एचआईवी के नये प्रचलन के बारे में जानकारी दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,536