टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना से कुछ ही दूरी पर बेंगाबाद चौक से उचक्कों ने एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर दिन-दहाड़े 1.60 लाख रुपये उड़ा लिये हैं।
घटना के बाद भुक्तभोगी बेंगाबाद के फिटकोरिया निवासी मो नेजाम ने बेंगाबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।