टीम एबीएन, बेरमो। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने आज हजारीबाग स्थित बीएसएफ मेरू कैंप में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत अंग वस्त्र पहना कर किया। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने अमित शाह को अपनी लिखी किताब भी भेंट की।
विदित है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर हज़ारीबाग़ पहुंचे हैं, जहां बीएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।