- गढ़वा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गढ़वा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
गढ़वा के मेराल प्रखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पेशका हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कई योजनाओं की सौगात गढ़वा के लोगों को दी।
उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोग काफी लोग काफी उत्साहित है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है।