Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित हुए कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में नजर आयी भारतीय संस्कृति

टीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को लोक नृत्य प्रतियोगिता करायी गयी। मौके पर महाविद्यालय की प्रशिक्षु शिक्षाओं ने विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्य से आगत अतिथियों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न प्रदेशों के पहनावे वह रूप सजा को मंच पर जीवंत करते हुए उसे प्रांत के लोक नृत्य का प्रदर्शन बखूबी किया। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि फा अजय सोरेंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अजय प्रसाद, मि बेन्जामिन मिंज, अन्ना रंजिशन टोप्पो, शमीमा खातून व डॉ सिस्टर वंदना ने निभायी। प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ष के छात्राओं के दल में प्रथम-संत अगुस्टीन ग्रुप, द्वितीय-संत उसुर्ला, तृतीय-संत अंजेला व फा जान लम्बर्टज दल रहे। 

वही प्रथम वर्ष की छात्राओं के दल में प्रथम-संत अंजेला, संत अगुस्टीन, द्वितीय-संत उसुर्ला व तृतीय-फा जान लम्बर्टज की छात्राएं रहीं। मौके पर प्राचार्या-डा सि शिला, डा सि रानी, डा पूनम मिश्रा, डा फरहत, डा सि क्लारा, शबनम, बेनेदिक्ता, सि रेजिना, सि निर्मला, सि प्रभा, अनिश समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व उर्सुलाइन कान्वेंट की छात्राएं मौजूद थीं।

विज्ञापन