Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य के आदिवासियों से विपक्ष को कोई मतलब नहीं : हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य के आदिवासियों से विपक्ष को कोई मतलब नहीं : हेमन्त सोरेन
विज्ञापन
  • विपक्ष का झारखंड के आदिवासियों और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है, सीएम का आरोप

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले विपक्ष का राज्य के आदिवासियों एवं गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोहरदगा के कुडू में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह टिप्पणी की। 

सोरेन ने जनसभा में कहा, पिछली (भाजपा) सरकार ने लोगों को ठगा तथा आदिवासियों एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उसने लोगों के फायदे के लिए राज्य मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया। 

कार्यक्रम में उन्होंने 133 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन किया एवं शिलान्यास किया तथा 80,208 लाभार्थियों के बीच 132 करोड़ रुपये की संपत्तियां बांटी।

हेमंत सोरेन ने कहा- पिछली सरकार में प्रखंड और समाहरणालय कार्यालय काम नहीं करते थे। ग्रामीणों को अपना काम करने के लिए कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था। 

हमने अधिकारियों को योजनाओं के साथ गांवों और पंचायतों में भेजकर स्थिति बदल दी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 2021 में शुरू किया गया था और उसका दूसरा चरण 2022 में हुआ। 

तीसरा चरण साहेबगंज से 24 नवंबर को शुरू हुआ। सीएम ने कहा कि पहले चरण से अबतक करीब एक करोड़ आवेदन मिले हैं, जो दर्शाता है कि पिछली सरकार ने लोगों की समस्या की सुध नहीं ली।

हमारी पहल से लाखों लोगों को पेंशन तथा अन्य योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को उनके अधिकारों से जोड़ रही है लेकिन विपक्ष को यह सब नजर नहीं आता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,307