- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमडेगा दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
टीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सिमडेगा दौरे पर रहेंगे। वो यहां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के विशेष इतंजाम किये गये हैं।
सिमडेगा के कोलेबिरा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोलेबिरा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे। स्टेडियम में विशेष शिविर भी लगाया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां लोगों से संवाद भी करेंगे।