डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन मोड़ के समीप अनियंत्रित एक स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरायी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
मृतकों की पहचान पटना की रहने वाली शोभा चटर्जी और अहमदाबाद की रेवा चटर्जी के रूप में की गयी है, जबकि घायलों में आशीष चटर्जी, डोली चटर्जी और तानी चटर्जी शामिल हैं।