Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : छत्तरमांडू स्थित मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : छत्तरमांडू स्थित मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर उपायुक्त ने किया पलाश मार्ट का उद्घाटन
विज्ञापन
रामगढ़। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को छत्तरमांडू स्थित मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु पलाश मार्ट का उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस गौरव जायसवाल एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से उनके द्वारा बिक्री हेतु बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली एवं उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के सभी दुकानों का निरीक्षण किया एवं संचालकों से उनकी कार्य योजना की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी संचालकों को नियमित रूप से दुकान का संचालन करने का सख्त निर्देश दिया एवं जिन संचालकों द्वारा दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है उनकी जमानत राशि जब्त करते हुए एकरारनामा रद्द करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी दुकान संचालकों को कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी हालत में कॉम्पलेक्स में गंदगी न करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने ठोस एवं तरल कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने सहित अन्य उपायों की जानकारी दी। मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के शौचालय में साफ सफाई बनाए रखने, पेयजल तथा सभी दुकानों में विद्युत कनेक्शन कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस गौरव जयसवाल, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,782