Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेवा भारती ने लगाया 76वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेवा भारती ने लगाया 76वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर मे रविवार को 76 वें सप्ताह  निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए,सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 52 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कराकर लाभान्वित हुए।

जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने डॉ कुमुद अग्रवाल को पुष्प दे कर अभिवादन किया और कहा की सेवा ही परमोधर्म है जरूरतमंदों और असहायों का जितनी भी मदद की जाए कम है। डॉ कुमुद ने कहा की समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहने से समय पर बिमारी का पता चल सकता है।

उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह एंव सचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि 1 जून 2022 से निरंतर चल रहे प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर में काफी दूर दुर से लोग यहां आ कर अपना चेकअप करा कर संतुष्ट हैं और यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे से एक घंटे के लिए लगाई जाती है,आज लोगों ने शुगर, बी.पी., ऑक्सीजन लेबल, वजन, हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए, डॉक्टर से चेकअप कराते हुए परामर्श भी लिये।

आज शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, शशि भूषण सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार शाह, अतुल सराफ, अफरोज आलम, रवीना खातून, जहीर अंसारी, मनी देवी, अंजलि सर्राफ, प्रदीप साहू, धनंजय पांडे, मीना देवी, नंदलाल कास्यंकार, मो उसियन, रमेश शर्मा, काहिरा खातून, मोहम्मद सरफुल, सोनिया पोद्दार, मो कौनेन, निर्मला देवी, विकास कुमार, प्रभु दयाल साहू, अंजू देवी, वीरेंद्र कुमार, अविनाश चंद्र, मनोज अग्रवाल, रामचंद्र गिरी, सुरेंद्र प्रसाद, किशोर अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप तमेड़ा, कृष्णा प्रसाद, गीता देवी, लक्ष्मी महतो, अशोक ठाकुर, डोमाचंद्र कर्मकार, तानिया महतो, भवसागर महतो आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,661