Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महिला की हत्या के आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिला की हत्या के आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कटुई गांव में सुकन बुरू जंगल से बरामद सुंदरमनी के शव की गुत्थी सुलझा ली गयी है। उसकी हत्या बेहद मामूली विवाद में कर दी गयी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ी है। इसमें तुकिन मुंडा, महादेव मुंडा और एक नाबालिग शामिल हैं।

एसडीपीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सुंदरमनी अपने पति की तीसरी पत्नी थी। सुंदरमनी का सौतेला बेटा घासीराय मुंडा अपने घर के कुछ सामान को आरोपियों को दिया था। यह बात सुंदरमनी को पंसद नहीं थी और उसका वह विरोध कर रही थी। इसी को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। 

छापामारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, पुअनि प्रदीप सवैया, हरि महतो और अन्य शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,788