Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : ऑनलाइन ठगी गिरोह के 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : ऑनलाइन ठगी गिरोह के 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना इलाके के मानसिंहडीह निवासी राहुल कुमार मंडल, चंदन कुमार, मंडाडीह निवासी कृष्णा साव और गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी भीम मंडल, आसानबोनी निवासी बिनोद मंडल और मुकेश मंडल शामिल है। 

इन 6 साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किये हैं। उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने सभा कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान दी। 

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गिरिडीह पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के तहत गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया और 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,083